पुलिस ने शासकीय कॉलेज स्लीमनाबाद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

सतीश चौरसिया उमरियापान । जैसा कि आज यातायात के नियमों के प्रति सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है इसके लिए पुलिस भी भक्षक प्रयास कर रही है कि लोगों को जागरूक कर सके इसी तारतम्य में जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद महा विद्यालय में स्लीमनाबाद पुलिस ने यातायात के नियमों के प्रति छात्रों को जागरूक किया पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना नितांत आवश्यक है खुद भी हेलमेट पहन कर वाहन चलाए साथ ही दूसरों को भी जागरूक करे साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि
सड़क दुर्घटना मे यदि हम किसी घायल व्यक्ति की सहायता करते है तो राहवीर योजना अंतर्गत 25,000/- रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं पीएम श्री योजना अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपए तक कैशलैस ट्रीटमेंट की राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है ।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलवाई गई ।



