एपीएन स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य समापन

जबलपुर दर्पण। खेल हमारे जीवन में जहां एक ओर नई ऊर्जा का संचार करते है, वही हमें स्वस्थ शरीर प्रदान करते हुये, चुस्त एवं फुर्तीला बनाते है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, अतः खेलों के द्वारा न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बालकों का विकास सम्भव होता है। जिससे हम भावी पीढ़ी कोे सुदृण अनुशासित एवं संस्कारवान नागरिक बन पाते है। उक्त आश्य के उद्गार ए.पी.एन. सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल द्वारा शिवाजी मैदान सदर में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह 2023 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने व्यक्त किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता जबलपुर केन्ट विधायक अशोक रोहाणी ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह, ए.पी.एन. ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीयूशन के चैयरमेन चमन श्रीवास्तव, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष मीना श्रीवास्तव , प्रबंधक तुलसी दास द्रविड, धवल श्रीवास्तव, ज्ञान चन्द गोलछा, राजकुमार गुप्ता, मयकं श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे, अतिथियों द्वारा ज्ञानदायनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन पूजन अर्चन के साथ एवं शांतिदूत के प्रतीक कबूतर एवं रंगीन गुब्बारों को मुक्त गगन में छोड़ते हुये किया गया, अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय रजिस्ट्रार मानवेन्द्र सिंह, एम.पी.बोर्ड प्राचार्य अजय वर्मा, सी.बी.एस.ई.प्राचार्य महेश मोरे, ,उप प्राचार्या मनु श्रीवास्तव, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सोनल खरे,विधि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.निधि शुक्ला आदि ने किया, विद्यालय के एन.सी.सी.छात्रों की शानदार परेड एवं बैन्ड दल की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, तत्पचात् विद्यालय के खेल प्रभारी सिद्दिका उस्मानी एवं अनिल सिंह के संयोजन में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 100मीटर, 200 मीटर,400 मीटर रोड़, रिले रेस, बलून रेस, बटरफिलाई रेस, आदि में छात्रो ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता प्रदान करते हुये अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये प्रथम,व्दितीय, तृतीय स्थान अर्जित किया, जिन्हे अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अहीर नृत्य ,ढीमरहाई, कर्मा , घूमर आदि लोक नृत्यो एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा पाण्डे एवं आकृति यूनिस द्वारा एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य महेश मोरे ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय रजिस्ट्रार मानवेन्द्र सिंह, एम.पी.बोर्ड प्राचार्य अजय वर्मा, सी.बी.एस.ई. प्राचार्य महेश मोरे, ,उप प्राचार्या मनु श्रीवास्तव, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सोनल खरे, विधि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.निधि शुक्ला, सिद्किा उस्मानी, अनिल सिंह, इनायत अली, रीना श्रीवास्तव, कीर्ति शर्मा, अखिलेश उपध्याय, आरती शर्मा, विजेता सिन्हा, पुष्पाजंली पाठक, हरीओम श्रीवास्तव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।



