26 तक मौसम की बदली रहेगी रंगत, लुढ़केगा पारा

जबलपुर दर्पण। मौसम विभाग के वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोप ईरान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।जो तेजी से उत्तर भारत के आसपास सक्रिय हो रहा है। 26 दिसंबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट की संभावना रह सकती है। इसी दौरान तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।सर्द मौसम में छाए रहे बादल, वर्षा के आसार कम पश्चिमी विक्षोप के असर से एक बार फिर मौसम की रंगत बदल रही है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। बीच बीच में धूप भी निकली,पर बादलों के फेर में धूप की चमक फीकी रही। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोप सक्रिय हो रहा है। इसके असर से जबलपुर सहित संभाग बादलों की आवाजाही बनी हुई है। अगले दो दिनों तक बादल ऐसे ही छाए रहेंगे, हालांकि मौसम विभाग ने वर्षा की संभावना कम बताई है। वहीं तापमान में जरूर आंशिक रूप से बढ़ोतरी के आसार हैं। बहरहाल आसमान पर बादलों की अठखेलियों से ठंड में कभी नहीं आई है। वातावरण में ठंड घुली हुई है। रात में सर्दी का असर बढ़ा रहा।हवा भी तेज चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड बढ़ने के आसार बने रहेगे ऐसी संभावना विभाग से जताई जा रही है।



