गली गली विठ्ठल विठ्ठल जय श्रीविट्ठल से गूंजा

श्री शिव मंदिर रामेश्वरम कालोनी में श्री हरि विठ्ठल चक्रीय आरती हरिनाम संकीर्तन संपन्न
जबलपुर दर्पण। नाम संकीर्तन करते हुए गली घर स्थान पवित्र हो जाता है, भगवान नाम संकीर्तन करते हुए नाम जप सेवा श्री हरि चरणों में भक्त की उपस्थिति दर्ज हो जाती, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव समाप्त हो जाता है, श्रीविग्रह की भक्तों ने घर घर आरती उतारी, संपूर्ण क्षेत्र विठ्ठल विठ्ठल नाम संकीर्तन मय हो गया।
जबलपुर में पंढरपुर महाराष्ट्र के श्रीहरि विठ्ठल रखुमाई की 18 दिवसीय महोत्सव विगत 10 वर्ष से आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर की वार्षिक वारी यात्रा आगामी 16 जुलाई आषाढ़ी एकादशी को दत्त मंदिर से प्राचीन विठ्ठल रखुमाई मंदिर हनुमान ताल तक निकाली जाएगी।
प्रति वर्ष अनुसार होने वाली प्रसिद्ध वारी यात्रा के क्रम में चक्रीय आरती व हरिनाम संकीर्तन यात्रा रामेश्वरम कालोनी, एकता नगर, अहिंसा चौक से शिव मंदिर में भ्रमण किया। श्री क्षेत्र पंढरपुर से पधारी भगवान विट्ठल रखुमाई जी का श्री विग्रह एवम् संत ज्ञानेश्वर जी महाराज की पादुका पूजन , महाआरती , शिव मंदिर रामेश्वरम कालोनी में संपन्न हुई ।
चक्रीय आरती श्रीहरि विठ्ठल रखुमाई माता के पूजन सोनिया रंजीत सिंह, संजय आपटे , विजय फणसळकर, प्रणीता महादेवकर, मीनल चिटके, तरूण सोनोने, सचिन दाभाडे, सुभाष देशपांडे, रेखा भालेराव, मंजू देशमुख, छाया दवंडे, अमिता नाजवाले, संतोष गोडबोले, राधा मोहन ठाकरे, विध्येश भापकर, संदीप पंराजपे, भास्कर वर्तक सहित बड़ी संख्या में वारकरी भक्तों ने की। आज चक्रीय आरती हरिनाम संकीर्तन यात्रा शिव मंदिर परांजपे बाडा दीक्षितपुरा में सायं काल 6 बजे से आयोजित हैं।



