विद्युत अजाक्स फेडरेशन की बिजली प्रबंधन के साथ बैठक 11 को
जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मचारी संगठन( ट्रेड यूनियन) विद्युत अजाक्स फेडरेशन के साथ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु कंपनी के प्रबंध संचालक के साथ बैठक 11 जुलाई को जबलपुर मैं होगी। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा 5 जुलाई को पत्र जारी कर संगठन को चर्चा हेतु आमंत्रित किया है।
विद्युत अजाक्स फेडरेशन के प्रांतीय सचिव इंजी आशीष रायपुरिया द्वारा बताया गया है कि कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक में भाग लेने हेतु विद्युत अजाक्स फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष इंजी एस एस मंडलोई, प्रांतीय महासचिव नरेंद्र चौधरी के साथ विद्युत अजाक्स फेडरेशन के सभी जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी जबलपुर बैठक में शामिल होंगे। आशीष रायपुरिया प्रांतीय सचिव द्वारा बताया गया है कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड मध्य प्रदेश मैं कार्यरत अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकारियों कर्मचारियों के पास यदि कोई समस्याएं हैं तो उनके बारे में संगठन को अवगत कराने का अनुरोध किया है ताकि बिजली प्रबंधन से उनका यथोचित निराकरण कराने का प्रयास किया जा सके।



