रास्ते पर पड़े पर्स को उठा कर सौंपा पुलिस को, ईमानदारी की मिसाल आज भी जिन्दा, जरुरी दस्तावेज एवं पैसा पाकर युवक हुआ खुश, खितौला थाना क्षेत्र का मामला


मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले की सीमा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण थाना खितौला में एक युवक का पर्स गिर जाने और युवक को वापिस मिलने का मामला प्रकाश में आया हुआ हैं। सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आदित्य सिंघानिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया हैं कि
ईमानदारी की ये मिसाल- कहा जाता है कि ईमानदारी आज के दौर मे दुर्लभ है, लेकिन खितौला निवासी अरूण कुमार उर्फ सोहन सेन ने इसे साबित कर दिया है।
खितौला निवासी अरूण कुमार उर्फ सोहन सेन ने ईमानदारी की एक ऐसी मिसाल पेश की है जिसे जानकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30.06.2026 की सुबह श्याम सुन्दर अग्रवाल शासकीय महाविद्यालय के पास अरूण उर्फ सोहन सेन को एक पर्स मिला था। पर्स मे मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ नगद 4680 रूपये थे। उन्होंने ये पर्स को एस डी ओ पी कार्यालय में लाकर जमा किया। आप सभी को बता दे कि अरूण कुमार सेन एसडीओपी कार्यालय सिहोरा मे सफाई कर्मचारी के रूप मे कार्यरत है । जिनके द्वारा लालच से दूर होकर आज के दौर में एक ईमानदारी की मिसाल पेश की हैं । उनके द्वारा पर्स एवं उसमे रखे रूपये व दस्तावेज लाकर एसडीओपी कार्यालय सिहोरा मे दिये जो पर्स के अंदर मिले दस्ताबेज मे लिखित पर्स के वास्तविक धारक को फोन करके जानकारी दी गयी जो पर्स के वास्तविक धारक शुभम कुमार निवासी ग्राम ढ़करवाह का एसडीओपी कार्यालय सिहोरा में उपस्थित हुआ जिसे कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति मे अनुविभागीय अधिकारी आदित्य सिंघारिया (भापुसे) एसडीओपी सिहोरा द्वारा अरूण उर्फ सोहन सेन के माध्यम से पर्स एवं उसमे रखे दस्ताबेज सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर शुभम कुमार बेहद भावुक हो गए और उन्होंने अरूण उर्फ सोहन सेन की प्रशंसा करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय मे ऐसे ईमानदार लोग मिलना मुश्किल है। अरूण उर्फ सोहन सेन के इस नेक काम की चर्चा पूरे इलाके मे है और स्थानीय लोग उन्हें समाज के लिए प्रेरणा भी बता रहे है।



