जबलपुर दर्पण

तिलहरी एसबीआई चौराहा बना हादसों का केंद्र, हाईकोर्ट अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल

जबलपुर दर्पण । शहर का उप नगरीय क्षेत्र तिलहरी स्थित एसबीआई चौराहा इन दिनों हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। सोमवार सुबह यहां तेज रफ्तार से भागती व्हाइट कलर की ब्रेजा कार MP20 ZG 0036 ने, धीमी गति से रोड क्रॉस कर रही बैलेनों कार MP20CJ9383 को बुरी तरह चकनाचूर कर दिया, हादसे में अजय सत्य प्रकाश होम्स तिलहरी निवासी व हाईकोर्ट जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिजीत चक्रवर्ती ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौराहे पर लंबे समय से यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। सिग्नल और स्पीड ब्रेकर के अभाव में वाहन चालक तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सोमवार को सुबह भी तेज रफ्तार कार MP20 ZG 0036 जिसमे 4 युवा सवार थे, ने धीमी गति से रोड क्रॉस कर रही सीनियर एडवोकेट अभिजीत चक्रवर्ती ठाकुर की कार को जोरदार टक्कर मारकर भाग निकले जिससे कार के परखच्चे उड़ गए प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नम्बर नोट कर लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चौराहा पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। बावजूद इसके, यहां न तो स्थायी स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही प्रभावी ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर, ट्रैफिक सिग्नल और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
घटना की सूचना मिलते ही गोराबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और घायल एडवोकेट को शासकीय विक्टोरिया अस्पताल इलाज हेतु ले गई। जनता की मांग चौराहे पर तत्काल स्पीड ब्रेकर निर्माण ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना, तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाए, तो तिलहरी एसबीआई चौराहा और भी बड़े हादसों का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88