जबलपुर दर्पण

मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के नेतृत्व में किया गया निःशुल्क विधिक सहायता कैंप का आयोजन

जबलपुर दर्पण। मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा दिनांक 20/02/2026 को निःशुल्क विधिक सहायता कैंप का आयोजन ग्राम देवरी पटपरा मे किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय हेमंत श्रीवास्तव , अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी (सचिव जिला बार एसोसिएशन), अधिवक्ता मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं समाज सेवी प्रभात सक्सेना एवं साँथ ही अधिवक्ता यश दुबे,अधिवक्ता अनुनय श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे । इस शिविर का आयोजन विधि संकाय के द्वारा किया गया जिसकी संयोजिका डॉ. वर्तिका पाण्डेय ,एवं सह संयोजिका डॉ पूजा अग्रवाल रही । शिविर के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं एवं विधिक विशेषज्ञों ने पारिवारिक विवाद, भूमि-विवाद, श्रम संबंधी मामले, घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े कानूनी प्रश्नों पर निःशुल्क परामर्श प्रदान किया। साथ ही लोगों को लोक अदालत, मुफ्त वकील सुविधा, और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। संयोजिका डॉ.वर्तिका पाण्डेय जी ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी जागरूकता प्रदान करना और त्वरित व सुलभ न्याय सुनिश्चित करना है। शिविर में कई मामलों का प्राथमिक समाधान भी किया गया तथा मामलों को विधिक सहायता के लिए पंजीकृत किया गया। मंगलायतन विश्वविद्यालय से माननीय कुलपति प्रो.डॉ.के.आर.एस. सम्भा शिवा राव,उप-कुलपति प्रो.विनीता कौर सलूजा, कुल-सचिव प्रो.बी.एस.नगाकिशोर जी ओर प्रो. वसुजा देवी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की । जिसमें विधि संकाय से एसोसिएट डीन डॉ नीरज प्रकाश राय, विभागाध्यक्ष डॉ शिवकांत प्रजापति ,डॉ. प्रदीप तिवारी ,डॉ ऐश्वर्या शर्मा , श्रृष्टि सोनी, जिनी मौर्या, अंकिता जैन रहे। छात्रों में विधि संकाय के प्रशांत पटेल, हुमत लाल मार्को , नान सिंह, आयुष बडोले आदि के साथ अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88