जबलपुर दर्पण

महज 36 घंटों में पकडा गया गंभीर अपराध मारपीट का आरोपी बंबई जाने की फिराक में था तैयार स्टेशन से धरदबोचा जीआरपी पुलिस ने,

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के जीआरपी चौकी थाना मदन महल रेलवे स्टेशन में महज 36 घंटों में पकडा गया गंभीर अपराध मारपीट का आरोपी बंबई जाने की फिराक में था, स्टेशन से धरदबोचा जीआरपी पुलिस ने।
मीडिया को प्रेस नोट जारी करते हुए जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि
दिनांक 19.07.26 को मामले का फरियादी राकेश कुमार वर्मा पिता रामदयाल वर्मा उम्र 42 साल निवासी सुदामा नगर वीर सावरकर गढा थाना गढा जिला जबलपुर का रात्रि 00/50 बजे रेलवे स्टेशन मदनमहल बाथरूम करने के लिये प्लेटफार्म नं.। इटारसी की ओर गया था, तभी बेंडर धनेश सेन जिससे पुरानी दोस्ती थी, वह मिला जिससे फरियादी द्वारा पूछा कि मेरे घर में मेरी अनुपस्थिति के बगैर आने का कारण पूछा तो धनेश सेन के द्वारा फरियादी की मां बहिन की गंदी गालियां देने लगा और बोला कि हिम्मत है तो आ तब फरियादी धनेश सेन के पास गया तो धनेश सेन के द्वारा रेलवे लाईन के किनारे पडा धारदार हथियार बका जैसा उठाकर फरियादी के सिर में मार दिया, जिससे फरियादी के सिर में गंभीर चोट आई व सिर से खून बहने लगा तो धनेश सेन जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग गया, फरियादी को उसके दोस्त आटोचालक द्वारा अनंत हास्पिटल जबलपुर में भर्ती कराया गया, जिसकी एमएलसी में सिर में गंभीर चोट होना पाया गया, फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 465/26 धारा 118 (2), 296 (बी), 351 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय रेल जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति भावना मरावी, उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में श्रीमान थाना प्रभारी जीआरपी जबलपुर उप निरीक्षक संजीवनी राजपूत द्वारा गठित टीम सउनि जगन्नाथ सिंह धुर्वे, प्रधान आर. 18 अनुराग तिवारी, प्र.आर.03 मनीष शर्मा, प्र.आर. 135 संजीत शर्मा एवं आरपीएफ स्टाप को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया।

मामले में गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश हेतु मुखबिरतंत्र

को लगाया गया, तथा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 21.07.2026 को मामले के आरोपी धनेश सेन पिता लल्लू सेन निवासी टेलीग्राफ कालोनी गेट नंबर 04 दानी का बाडा थाना मदनमहल जिला जबलपुर को पकडा जाकर आरोपी के कब्जे से मामले में प्रयुक्त खून लगा लकडी का पटिया जप्त किया गया है। तथा महज 36 घंटों के अंदर आरोपी धनेश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये नगद ईनाम से टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88