उमरिया दर्पण

बारिश में गंदगी और कीचड़ से बेहाल हुआ ग्राम पथवारी, समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी ने CEO और पंचायत को सौंपा ज्ञापन

उमरियापान जबलपुर दर्पण । मानसून की बारिश शुरू होते ही ग्राम पंचायत पथवारी की गलियों और मोहल्लों में गंदगी और कीचड़ की समस्या विकराल हो गई है । नालियों की महीनों से सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे मच्छर और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है । ग्राम के विकास के लिए हमेशा अग्रणी रहने वाले ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी गणेशपुरी गोस्वामी ने आज इस समस्या को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बड़वारा एवं ग्राम पंचायत पथवारी को लिखित आवेदन सौंपा । ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि ग्राम की सभी गलियों, मुख्य मार्गों एवं नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए और भविष्य में नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा 15वें वित्त आयोग एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई के लिए फंड दिया जाता है, बावजूद इसके सफाईकर्मी द्वारा काम नहीं किया जा रहा । गणेशपुरी ने कहा “गांव की जनता स्वच्छ और स्वस्थ जीवन जीने की हकदार है । अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो हम ग्रामीणों के साथ आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88