किसानों, महिला पहलवानों के बाद नौजवानों पर लाठी चार्ज शर्मनाक :- कांग्रेस

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी टीकाराम कोष्टा ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के आंदोलन से घबरा गई है छात्रों पर सरकार का हमला भारतीयों पर हमला है हर भारतीय का कर्तव्य की सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैया के विरोध में छात्रों के भविष्य के साथ भ्रष्ट व्यवस्था द्वारा किया जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ आंदोलन में सहयोग करे। कांग्रेस किसानों, संविधान, लोकतंत्र युवाओं के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। 12 वर्षों में लगभग 152 पेपर लिक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ आवाज उठाने पर सत्ता सरकार के इसारे पर पुलिस का व्यवहार आंदोलनकारी पर लाठी चार्ज करना निंदनीय है। कोष्टा ने कहा कि “पुलिस सरकार की छवि बचाने के लिए है या नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए” । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम कोष्टा प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओबीसी विभाग अलीम मंसूरी रामदास यादव विजय अग्रवाल संजू ठाकुर अशोक यादव मामूर गुड्डू डॉक्टर मोइन अंसारी राजा खान राजू तोमर पी पी पटेल अशोक चौधरी आदि ने शासन प्रशासन से मांग की है कि पुलिस आंदोलनकारियों के प्रति दमनात्मक रवैया बंद करे।



