जबलपुर दर्पण

गुप्त नवरात्रि विशेष “गुप्त साधना महोत्सव” का सफल आयोजन, राजयोग के माध्यम से आंतरिक शक्तियों को जागृत करने का संदेश

जबलपुर दर्पण । ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव स्मृति भवन, नेपियर टाउन, भंवरताल गार्डन, जबलपुर में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर “गुप्त साधना महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के भीतर सुप्त पड़ी नौ दिव्य शक्तियों को जागृत कर जीवन में शांति, प्रेम, सुख, आनंद, ज्ञान, पवित्रता, शक्ति, एकाग्रता एवं सफलता का अनुभव कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीके डॉ. श्याम जी रावत ने आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए कहा कि वास्तविक साधना बाहरी आडंबरों में नहीं, बल्कि स्वयं को जानने और परमात्मा से जुड़ने में निहित है। उन्होंने राजयोग ध्यान के अभ्यास द्वारा तनाव, चिंता, क्रोध तथा नकारात्मक सोच से मुक्ति का सरल मार्ग बताया। बीके वर्षा एवं बीके भावना ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया तथा उपस्थित जनसमूह को आत्मशक्ति एवं सकारात्मक संकल्पों के महत्व से अवगत कराया।कार्यक्रम में अशोक मिश्रा (आईओएफएस), जनार्दन शुक्ला (ज्योतिषाचार्य एवं भागवताचार्य) तथा निधि जैन (सनातन हिन्दू एकता मंच) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया तथा ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित संचालन भ्राता पवन पांडेय ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया। ब्रह्माकुमारी संस्थान ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राजयोग मेडिटेशन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन एवं श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88