जबलपुर दर्पण

पं. निरंजन द्विवेदी वत्स का 75 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

जबलपुर दर्पण । संस्कारधानी जबलपुर के वरिष्ठ कवि साहित्यकार समाजसेवी पं. निरंजन द्विवेदी वत्स जी का 75 वां जन्मदिन (अमृत महोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ हरिशंकर दुबे, कार्यक्रम अध्यक्ष शिवकुमार पटेल, सारस्वत अतिथि कुलदीप सिंह सिसोदिया, नलिन कांत बाजपेयी, संजय चौधरी। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अर्चना सिसोदिया पार्षद, श्रीमती सोनिया रंजित सिंह पार्षद, श्रीमती भापकर पार्षद, श्रीमती मोनिका सिंह पार्षद, विराजमान रहे। मंगल भाव राजेश पाठक प्रवीण ने अभिव्यक्त किये।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीता राम जी के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ। सरस्वती वंदना कवयित्री वंदना सोनी विनम्र ने किया। अखिलेश खरे अखिल व सुनील तोमर के संचालन में उपस्थित कवि व कवयित्री सर्वश्री जयप्रकाश श्रीवास्तव, दीपक तिवारी ‘ दीपक’ , डॉ प्रशांत मिश्रा, मदन श्रीवास्तव, कृष्णा राजपूत, गणेश श्रीवास्तव प्यासा, शैली दीवान, वंदना सोनी विनम्र, तरुणा खरे ‘ तनु’ , एम. पी. सिंह ‘ निकुंभ ‘ , अखिलेश खरे, सुनील तोमर, अनुराग तिवारी, सुंदरलाल साहू ‘ निर्विकार ‘ , राकेश राकेन्दू, विजय नेमा ‘ अनुज ‘ , सुभाष मणि बैरागी, विजय विश्वकर्मा, प्रकाश ठाकुर, कवि संगम त्रिपाठी, संतोष नेमा ‘ संतोष ‘ , पुरुषोत्तम पटेल तन्हा, रामप्रवेश निराला, सतीश नवल आदि ने काव्य पाठ किया।
कवि संगम त्रिपाठी व निखिल द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित वरिष्ठ कवि साहित्यकार समाजसेवी पं निरंजन द्विवेदी वत्स जी के 75 वें जन्मदिन अमृत महोत्सव में संस्कारधानी जबलपुर की साहित्यिक सामाजिक संस्थाएं पाठक मंच अमरतलाल, तुलसी साहित्य समिति, मंथन, वर्तिका, पाथेय, सशक्त हस्ताक्षर, मध्य भारत साहित्य परिषद, जबलपुर पारिवारिक प्रकाशक, सनाढ्य संगम व उपस्थित कवि कवयित्रियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अतिथियों व निरंजन द्विवेदी वत्स के बाल सखाओं, सहयोगियों व अनेक शुभचिंतक की गरिमामय उपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया वो भव्य व ऐतिहासिक रहा। निरंजन द्विवेदी वत्स आयोजन की भव्यता और दिव्यता को देखकर भावविभोर हो गये और उनकी वाणी सागर की लहरों सी तरंगों सा अमृत की बूंदों सा मन मस्तिष्क में समा गई। आभार दीपक तिवारी ‘ दीपक ‘ ने अभिव्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88