सिविल अस्पताल की तर्ज पर अब मैहर भी बनेगा आत्मनिर्भर : नारायण त्रिपाठी

मैहर सिविल अस्पताल में आक्सीजन (प्राणवायु) प्लांट के शुभावसर पर विधायक नारायण त्रिपाठी ने क्षेत्र की जन मानष को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के अपूरणीय सहयोग से आज हम सब आक्सीजन की समस्या से मुक्त हुए आत्मनिर्भर हुए। आप सभी के द्वारा किया गया सहयोग वर्षो तक याद रखा जाएगा और आज मै इस मंच से आप सभी के सहयोग के लिए साधुवाद देता हु आभार प्रकट करता हु साथ ही अपेक्षा करता हु कि आगे भी आप सभी इस पूण्य कार्य के भागीदार बनते रहेंगे।
विधायक मैहर ने कहा कि हमें अपनी इस अस्पताल को माडल बनाना है उन तमाम आवश्यकताओं की पूर्ति यहाँ करनी है जो आप सभी के लिए आवश्यक है। डिजिटल एक्सरे,सीटी स्कैन,आधुनिक लैब,ब्लड बैंक,डायलिसिस मशीन के साथ साथ विशेषज्ञ चिकित्सक आदि की व्यवस्था भी अतिशीघ्र पूरी कर ली जायेगी। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल परिषर को भी हरा भरा बनाने का कार्य किया जाएगा। दोनों तरफ दो भव्य गेट बनाये जाएंगे यानी की जब कोई इस देवीधाम की अस्पताल की सरहद में प्रवेश करे तो भव्यता साफ़ सफाई डस्ट क्लीन देखकर मन्त्र मुग्ध हो जाय ऐसा अस्पताल हमें बनाना है।
वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश घई ने कहा कि हमने इस महामारी के दौरान जो अपनों को खोने का दंश झेला है उसकी पुनरावृत्ति न हो आम जनता को जन सुविधा प्रदान करने में जन सहयोग के माध्यम से जो कार्य विधायक जी ने किया है सराहनीय है। हम सभी को मिलकर इसी तरह आगे भी जनता जनार्दन के हितार्थ कार्य करना है।
कार्यक्रम में पधारे मुख्यातिथि मंत्री मध्यप्रदेश शासन रामखेलावन पटेल ने कहा कि जन सहयोग से जो कार्य मैहर में हुआ जन सुविधाओं के मद्देनजर जो कार्य विधायक मैहर ने किया है यह पूरे प्रदेश देश में नजीर बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जी ने भी कहा था कि सरकार तो हर संभव प्रयास कर ही रही है लेकिन ये कार्य जन भागीदारी से भी किया जाना चाहिए जिसका उदाहरण आज मैहर बना यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। मंत्री जी ने आईसीयू वार्ड का और चिल्ड्रन वार्ड का शुभारम्भ कर की गयी व्यवस्थाओं की तारीफ़ की।
निश्चित ही आज विधायक मैहर ने एकबार फिर साबित कर दिया कि वे जो भी करते है ऐतिहासिक होता है और देश प्रदेश के लिए नजीर बनता है।



