अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

सिविल कोर्ट के सामने वकील को मारी गोली

घायल अवस्था में जबलपुर किया गया रिफर – सिहोरा थाना अंर्तगत हुई घटना


मनीष श्रीवास रिपोर्टर, जबलपुर। सिहोरा तहसील में शाम 5:30 बजकर मिनट के दौरान सिविल कोर्ट के सामने स्कूटी सवार दो युवकों में से एक ने वकील सूर्यभान राजपूत को सीने में कट्टा अड़ाकर गोली मारकर रफू चक्कर हो गये । जैसे ही कोर्ट के आसपास गोली चलने की आवाज लोगों को लगीं सभी लोग हैरान हो गए । घटना के बाद जैसे ही लोगों ने देखा कि वकील सूर्यभान राजपूत को गोली मारी हैं । इस घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में सिहोरा शिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया । जिसकी मरहमपट्टी करके गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल रिफर कर दिया है ।
ताजा जानकारी के अनुसार पाया गया कि सोमवार की शाम को सिहोरा थाने से चंद कदमों की दूरी पर  सूर्यभान राजपूत को स्कूटी में सवार होकर आये दो लोगों ने गोली मारकर फरार हो गए ।  वकील को गोली मारकर गंभीर हालत में छोड़ कर भाग गये। गोली चलने की खबर से कोर्ट के सामने अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था। जब इस घटना की जानकारी मीडिया ने वहाँ उपस्थित लोगों से ली तो लोंगो ने बताया कि सूर्यभान राजपूत सोमवार को सिहोरा शिविल कोर्ट में एडीजे के समक्ष उपस्थित हुए और एक मामले में बहैस होनी थी । साथ ही 164 व 161 के बयान के बाद जब वकील कोर्ट से बाहर आ कर जाने लगें तो वैसे ही उन पर गोली चलाने वाले पहुंचे और गोली मारकर घायल कर निकल गए । इस घटना की खबर पूरे नगर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा एकत्रित हो गया ।

इस घटना की जानकारी में उच्च अधिकारी ने क्या कहा –  अनुविभागीय अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इंद्राना  मझौली का रहने वाला सूर्यभान सिंह जो वकालत करता है सोमवार की शाम किसी मामले के सिलसिले में कोर्ट आया हुआ था मैं जैसे ही कोर्ट के गेट के सामने पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों द्वारा उसके ऊपर गोली दाग दी पुलिस सूत्रों के अनुसार सूर्यभान सिंह को नाभि के ऊपर गोली लगने से वह वहीं पर गिर पड़े जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया । जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है ।कुछ सूत्रों ने यह भी बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले पनागर क्षेत्र रहने वाले हैं । पुलिस द्वारा हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है वही एसडीओपी ने आगे बताया कि मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत विगत सितंबर माह में विकास सिंह की जो हत्या हुई थी । उसी से जुड़ा हुआ यह पूरा मामला प्रकाश में देखने आया हैं । इस पूरे घटनाक्रम की जाँच  पड़ताल शुरू कर दी गई हैं ।
घायल ने अपने बयान में बताये ये दो नाम – सिहोरा शिविल अस्पताल जैसे ही घायल अवस्था में पहुँचने पर जब थोड़ा पीड़ित व्यक्ति को होश आया तो उसने अपने बयान में पुलिस के सामने बताया कि गोली चलाने वाले दोनों लोग एक का नाम – 1 सुशील सिंह व दूसरे का नाम – 2 राहुल सिंह था दोनों ही मेरे सामने से स्कूटी में सवार होकर निकले ही थे कि तत्काल वापिश आकर गोली मारकर तुरन्त फरार हो गये ।
सिहोरा पुलिस लगी नगर में सीसीटीवी कैमरे में सबूत एकत्रित करने में – घटना के तुरंत बाद से ही अनुविभागीय अधिकारी समेत पुलिस स्टाप नगर में लगे आसपास के सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी सवार के आने जाने के सबूत एकत्रित करने में । कुछ सीसीटीवी फुटेज में आया हुआ है नजर आरोपी कटनी की तरफ तेजी से मारकर फरार हो गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88