विद्युत कंपनियों ने संयुक्त रूप से मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अभियंताओं, कार्मिकों व उनके परिजनों के साथ ही शहर के अन्य नागरिकों ने मूल वाक्य-मानवता के लिए योग को जीवन का लक्ष्य बनाने का संकल्प लिया। प्रात: 6.30 बजे तरंग प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासनव केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता,केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव ए. के. अलंग, हिमांशु श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, परिषद के कार्यालय प्रभारी एन. बी. क्षत्रीसहित बड़ी संख्या में अभियंता, कार्मिक, उनके परिजन व अन्य नागरिक शामिल हुए। योग प्रशिक्षककालीचरण पंडा व भोला प्रसाद ने प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया।



