मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सिहोरा ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन ,

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ सिहोरा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हुए एकजुट
जबलपुर/सिहोरा। तहसील क्षेत्र एवं राजधानी भोपाल में भारतीय मजदूर संघ व राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने अपने अपने जिलों के साथ ब्लॉक स्तरीय में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौपा और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लिखित रूप से राज्य सरकार से मांग की हैं कि हमारी समस्याओं को देखते हुए तत्काल इन बातों को अमल कर हमें सुविधा उपलब्ध कराई जाए ।
इस ज्ञापन सौंपा के दौरान संघ के तहसील अध्यक्ष ओ पी राय ने मीडिया को बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अधिकारी व कर्मचारियों ने हर मोर्चे पर सरकार को सहयोग प्रदान किया । वहीँ कर्मचारियों की वेतन वृद्धि व मंहगाई भत्ता पर सरकार ने रोक लगाई हुई हैं । कर्मचारियों की प्रमुख मागों में क्रमोन्नति व वेतनवृद्धि में लगी हुई रोक हटाई जाये । शिक्षकों को पदनाम दिया जावें ।सभी विभागों में अस्थायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन की बहाली लोक निर्माण विभाग में निचले पदों पर कार्यरत डिग्री व डिप्लोमा धारी कर्मचारियों को उपयंत्री के पद पर पदोन्नति प्रदान की जाये व हमारी प्रमुख रूप से मांगे हैं ।
ज्ञापन सौंपते समय मौजूद रहे – राज्य कर्मचारी संघ के सचिव राजू ठाकुर ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष के जी पाठक ,अजाक्स तहसील शाखा के तहसील अध्यक्ष अनिल दाहिया ,योगेंद्र परोहा,रामकेश कोरी, ओमकार हल्द्कार ,राममिलन कोरी, इन्द्रभान सिंह चौहान, जीवन लाल चौधरी, रमेश कोरी, शेषराम धुर्वे, सतेन्द्र मिश्रा, बलराम उपाध्याय के साथ अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रहीं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



