जबलपुर दर्पण

महाकौशल कॉलेज में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ, कलेक्टर और निगमायुक्त ने परखी व्यवस्थाएं, सुविधाओं की हुई प्रशंसा

जबलपुर दर्पण । सिविल लाइन स्थित प्रतिष्ठित महाकौशल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज शनिवार को कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे विभिन्न पदाधिकारियों और प्रगणकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें सटीकता और संवेदनशीलता अनिवार्य है। कलेक्टर ने प्रशिक्षुओं से उनके सीखने के अनुभव पर चर्चा की और सुनिश्चित किया कि उन्हें तकनीकी और व्यावहारिक स्तर पर कोई समस्या न आए।

नगर निगम की व्यवस्थाओं की सराहना

प्रशिक्षण स्थल पर नगर निगम द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं की प्रशिक्षुओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं पेयजल, बैठक व्यवस्था और तकनीकी संसाधनों का अवलोकन किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बैठक की व्यवस्था आरामदायक और व्यवस्थित है, प्रशिक्षण हेतु आवश्यक डिजिटल और भौतिक सामग्री सुलभ है, परिसर में स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया है। कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने कहा कि सटीक डेटा ही बेहतर भविष्य की योजनाओं का आधार होता है। प्रशिक्षण की यह गंभीरता आगामी कार्य की सफलता सुनिश्चित करेगी।

रानीताल तालाब एवं भॅंवरताल स्थित सांस्कृति भवन का भी निरीक्षण

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने रानीताल तालाब एवं भॅंवरताल स्थित सांस्कृति भवन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅं दुरूस्त रखने के निर्देश दिये और कार्यक्रम के दौरान मौके पर रहकर सभी तैयारियों का निगरानी रखने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला एवं नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88