जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मां नर्मदा चुनरी यात्रियों के साथ पुलिस द्वारा की गई जायदती के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। 22 जनवरी 2023 नर्मदा चुनरी यात्रा के दौरान ग्वारीघाट झंडा चौक में चुनरी यात्रा में शामिल भक्तों के साथ पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा की गई अभद्र व्यवहार एवं यात्रियों को अपमानित किया गया था जिसकी जांच हेतु तथा दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई करने के बाबत उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत की जा चुकी है उसके बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई जिस दिन यह घटना हुई थी उस दिन मां नर्मदा चुनरी यात्रियों ने कार्रवाई को लेकर यात्रा को वहीं रोक दिया था धरने में बैठ गए थे मान मनोबल के पश्चात संबंधित अधिकारियों द्वारा यह आश्वस्त किया गया उचित कार्रवाई होगी परंतु दूसरे दिन ही उल्टा ही समिति के पदाधिकारियों और यात्रियों के ऊपर धाराएं लगा दी गई तब कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ द्वारा उचित जांच और दोषियों की कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा गया फिर कैंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया उसके बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई और ना ही पंजीकृत समिति के कार्यकर्ताओं के मामलों को खत्म किया गया
यह धार्मिक आयोजन था न की राजनीतिक उसमें कई सामाजिक व्यक्ति को भी पुलिस बर्बरता का शिकार होना पड़ा जिससे जबलपुर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा घोर निंदा करते हुए बुधवार दिनांक 8 फरवरी 2023 सुबह 11:३0 बजे से जबलपुर रेलवे स्टेशन के करीब शहीद रघुनाथ शाह एवं शहीद शंकर शाह के प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव एवं नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया
धरने के दौरान इस मामले के संबंधित जांच अधिकारी आईपीएस श्री शशांक जी द्वाराधरना स्थल पर आकर उचित जांच करने का एवं दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और अपने संबंधित अधिकारियों से सलाह मशवरा करने के बाद दोषी अधिकारियों के ऊपर तुरंत कार्रवाई करने का वादा किया
तब जाकर यह धरना प्रदर्शन को अस्थाई रूप से समाप्त किया गया और शासन को चेतावनी दी गई अबकी अगर उचित कार्यवाही नहीं हुआ तो जो भी उचित सामूहिक निर्णय होगा उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आज के इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठन समीक्षा प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अध्यक्ष सतीश तिवारी प्रदेश महामंत्री दिनेश यादव एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी यतेंद्र सोनी राजेश सोनकर प्रशांत मिश्रा जितेंद्र यादव शिव कुमार चौबे अरुण पवार रज्जू सराफ प्रदीप सोनी मुकेश राठौर महेश मिश्रा राकेश चक्रवर्ती रीना विश्वकर्मा महेश राय राजकुमार झारिया श्वेता दुबे विष्णु विनोदिया विनय नेमा राजेंद्र पिल्ले बब्बू भैया रामदास यादव एडवोकेट किशन यादव अरविंद उपाध्याय ब्रजेश मिश्रा पंचम पहलवान सुनील दुबे ईश्वरी पटेल लक्ष्मण समुद्री सुधीर सोनू दुबे अजय जाना शिवम यादव नेम सिंह सोनिया तिवारी पिंकी दीदी संदीप यादव अरविंद उपाध्याय शैलेश राठौर नारायण प्रसाद गुप्ता एडवोकेट मलिक यादव लक्ष्मण समुंद्री यूनिस जुनेद गुड्डू मामू अहमद टीकाराम कोस्टा मुन्ना सेन रंबल विश्वकर्मा मनोज नामदेव प्रवीण चौहान सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88