संभागीय संयुक्त संचालक कोश एवं लेखा तथा पेंशन कार्यालय में हो रही मनमानी

सेवा पुस्तिका अनुमोदन के नाम पर कर रहे परेशान
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि संभागीय पेंशन कार्यालय मे मनमानी और भ्रष्टाचार चरम पर है। आये दिन सेवा पुस्तिका अनुमोदन के नाम पर कर्मचारियो को किसी ना किसी तरह परेशान होना पड़ता है। सेवानिवृति के पूर्व पदोंनति, समयमान- वेतनमान आदि हेतु सेवा पुस्तिका का अनुमोदन अनिवार्य होता है, जिसमें अनावश्यक आपत्ति लगाकर कर्मचारियो को परेशान किया जाता है। दूर दराज से आये सम्बन्धित कार्यालय के स्थापना अनुभागों के डीलिंग(कार्यवाहक) क्लर्क भी परेशान होते हैं, सेवा पुस्तिका अनुमोदन की कोई तय समय सीमा नहीं है, ना ही डीलिंग कलर्को को सेवा पुस्तिका के ऑनलाइन /ऑफलाइन कार्य के लिए आ रही समस्या के लिए कोई गाइड लाइन/हेल्पलाइन इस कार्यालय मे उपलब्ध है। सिर्फ और सिर्फ परेशान कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है. कलेक्टर से मांग की है,कि सम्भागीय संयुक्त संचालक कोष एवम लेखा तथा पेंशन कार्यालय मे हो रही अव्यवस्था और भ्र्ष्टाचार को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का कष्ट करें। संगठन के अजब सिंह, सुल्तान सिंह, इमरत सेन,विश्वनाथ सिंह, अजय श्रीपाल, सुरेंद्र परसते, भास्कर गुप्ता,ऋषि आदि ने मांग की है।



