जबलपुर दर्पण

मॉडीफाई सायलेंसर वाली मोटर सायकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने हेतु प्रतिदिन चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर समस्त थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों को शराब पीेकर वाहन चलाने वाले, बिना नम्बर अमानक नम्बर (नम्बर प्लेट अस्पष्ट ) वाले वाहन चालकों तथा मॉडीफाई सायलेंसर के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर चैकिंग प्वाईट लगाये जाकर चैकिंग की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में भडकाउ पोस्ट, शस्त्र प्रदर्शन, वाहनों पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। एक युवक द्वारा मॉडीफाई सायलेंसर वाली मोटर सायकिल चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया था। सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा पतासाजी करते हुये विश्वमोहन अरखेल उम्र 26 वर्ष निवासी व्योहारबाग बेलबाग को मॉडीफाई सायलेंसर लगी मोटर सायकिल सहित पकडा गया जिसे थाना बेलबाग पुलिस द्वारा थाना लाकर नियमानुसार चालानी कार्यवाही करते हुये 1 हजार रूपये समन शुल्क वसूला गया तथा वाहन क्रमंाक एमपी 20 जेड बी 7760 में लगा मॉडीफाई सायलेंसर निकलवाया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार सोशल मीडिया की सभी साईट्स जैसे वाट्सअप, फेसबुक, ट्यूटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि की निगरानी जबलपुर सायबर सेल टीम के द्वारा निरंतर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88