जबलपुर दर्पण

अतिक्रमण मुक्त शहर व सुगम यातायात के लिए नगर निगम का व्यापक अभियान

जबलपुर दर्पण । उक्त कार्रवाई अपर आयुक्त अरविंद शाह के मार्गदर्शन में एवं अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से जी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यवाही का विवरण—
•माननीय आयुक्त महोदय श्री रामप्रकाश अहिरवार जी ने आज  छोटी लाइन फाटक चौराहे पर चल रही अतिक्रमण निरोधक कार्यवाही का  निरीक्षण किया जिसमें  प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी श्री  मनीष तड़से जी उपस्थित रहे ।
•इस कार्यवाही में यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गये , ठेले टपरों को अलग किया गया, ओर जब्ती की गई
•साथ ही इस चौराहे से लेकर रामपुर चौक तक अभियान चलाया गया जिसमें सभी अस्थाई अतिक्रमण हटाए ओर जब्ती की गई।

  • मेडिकल तिराहा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा के बाजू में मुख्य मार्ग पर फल सब्जी दुकानें तथा बैनर पोस्टर ठेले टपरे ओर अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए ।
  • माननीय आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आई टी आई चुंगी से  लगभग 50 ठेले टपरे अलग किए गए एवं जब्ती की  कार्यवाही की गई।
    •संभाग 01 के अंतर्गत मड़फैया रोड पुरवा स्थित चौरसिया पान वाले की दुकानों द्वारा रोड पर अतिक्रमण करने की शिकायतों पर कार्यवाही की गई ओर जिसमें दुकानों को हटाया गया।
    •सर दशमेश द्वार  चौराहे पर कार्यवाही कर सभी ठेले टपरे और अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।
    •गोलबाजार जाली के अंदर बाहर लगे टेलें टपरे हो हटाने की कार्यवाही की गई ओर यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर जब्ती को गई।
    •कछियाना में माननीय न्यायालय के आदेश के परिपालन मे कार्रवाई की गई

•माननीय आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार रात्रिकालीन अभियान भी चलाया जा रहा जिससे, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे ओर आवागमन में आम नागरिकों को राहत मिले

  • संपूर्ण कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखी गई तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गई।

मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—

सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया , श्रीमती एकता रघुवंशी जी तथा
सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत ।

दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी  नदीम खान , जोसफ प्रवीण , अंकित पारस , वीरेंद्र मिश्रा ,
कुलदीप त्रिपाठी , दुर्गा राव , अभिषेक समुद्रे ,
ब्रज किशोर तिवारी जी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88