जिले के एतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर प्रांगण में बह रही ज्ञान की गंगा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के एतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर प्रांगण कुकर्रामठ में सप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन 5 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित कि जाएगी। गौरतलब है कि कार्यक्रम का आयोजन अहमदाबाद गुजरात से पधारी साध्वी संत सुश्री परमेश्वरी दीदी के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के चौथे दिन की कथा में श्री ध्रुव चरित्र गज और ग्रह की लड़ाई, श्री राम जन्म और श्री कृष्ण भगवान के जन्म का विस्तार से कथा का वाचन किया गया। पिछले दिनों कृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम के दौरान धूमधाम के साथ कृष्ण जन्म महोत्सव मनाई गई। जानकारी अनुसार कार्यक्रम में गुजरात से पधारे महामंडलेश्वर संत रोकड़िया बापूजी महाराज एवं उनके साथ अन्य संत गण भी कार्यक्रम में पधारे हुए हैं। ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर प्रांगण में आयोजित कथा का श्रवण करने आसपास गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजक संत श्री सर्वेश्वर दास महाराज जी के अथक प्रयासों से करवाया गया है, उक्त कार्यक्रम के मुख्य अजमान विष्णु सिंह दुर्वासा एवं कलमा बाई दुर्वासा है। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु को कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।



