नरसिंहपुर दर्पण

अज्ञात कारणों से लगी आग,हुआ लाखों का नुकसान

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत के बाजू में कौरव निवास में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गयी घर में रखा दस्तावेज, इनवर्टर, 70 हजार के कपड़े, लगभग 5 से 7 लाख का जेवररात मंगलसूत्र, चैन अंगूठी हार जोधा हार चूड़ी सेट, बैग, लगभग 1 लाख रुपए नगदी, कागजात, टीवी, कुलर, ड्रेसिंग, दीवान पलंग, के अलावा अन्य कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे की है.आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इस बीच घर में आग लगने की सूचना सहाबलाल कौरव, मोनू अग्रवाल एवं अन्य ग्रमीणों से मोबाइल फोन के जरिये मिली. घर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से नगरपालिका गाडरवारा से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। भुक्तभोगी रजनीश कौरव ने बताया कि इस घटना से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग के चपेट में घर

घर में लगी आग से पलंग,सोफा,कूलर,टीव्ही, आलमारी, इनवर्टर,कपड़े,जेवररात,बैग, नगदी रुपए एवं खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गए ,आग इतनी भयानक थी कि दमकल की दो गाड़ियों को बुलाना पड़ा मौके पर पुलिस की डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई था ग्रामीणों की सूझ बूझ से आस पास लगे मकानों को आग से बचाया गया।

क्या कहना है इनका :-

मैं अपने पूरे परिवार के साथ ग्राम घाट पिपरिया परिवार के बच्चे की शादी में गए हुए थे। अचानक घर में आग लग गई जिसको देख कर पड़ोसियों ने मुझे सूचना दी एवं नगरपालिका गाडरवारा से फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग दो घंटों की मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • भुक्तभोगी रजनीश कुमार कौरव, कौड़ियां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88