लाईन अटैच थाना प्रभारी की लव स्टोरी में आया नया मौड़
लेडी कॉन्स्टेबल ने कहा मैं डिप्रेशन आ गई थी, पुलिस विभाग ने ली राहत की सांस
जबलपुर दर्पण। लाईन अटैच थाना प्रभारी संदीप अयाची की लव स्टोरी में नया मौड़ आ गया है। पुलिस विभाग में हड़कंप मचाने वाली कटनी जिले के बरही थाने के टीआई और लेडी कॉन्स्टेबल की लव स्टोरी में नया मौड़ सामने आया है। अब टीआई पर आरोप लगाने वाली लेडी कॉन्स्टेबल पीछे हट गई है और टीआई पर किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया है।
लेडी कॉन्स्टेबल का कहना है कि वो डिप्रेशन में आ गई थी अब उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हालांकि इस पूरे मामले के सामने आने के बाद टीआई संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया गया है। बार-बार बदल रही थी बयान, बोली घरवालों को मत बताना बताया जा रहा है कि लेडी कॉन्स्टेबल अपने बयान बदल रही थी। कभी वह खुद को गर्भवती बताती तो कभी ये कहती कि संदीप अयाची उसका फोन नहीं उठा रहे हैं। वहीं वो ये भी कहती कि इस बारे में उसके परिवारवालों को कुछ नहीं बताया जाए। काफी देर तक चले बातचीत और समझाईश के दौर के बाद आखिरकार लेडी कॉन्स्टेबल ने टीआई के खिलाफ कार्रवाई से इंकार करते हुए लिखित में आवेदन देकर कहा कि वो डिप्रेशन में आ गई थी। जिसके बाद पुलिस ने लेडी कॉन्स्टेबल के परिवार को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। लेडी कॉन्स्टेबल सात दिन की सिक लीव पर है और वहीं इस पूरे मामले के सामने आने के बाद टीआई संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया गया है। फिलहाल अयाची भी अस्पताल में भर्ती हैं और बताया जा रहा है कि उनकी भी तबीयत खराब हो गई है।



