टेलकम कॉम्प्लेक्स का हुआ उद्घाटन

जबलपुर दर्पण मैहर। मैहर स्टेशन पर न्यू टेलकम कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। रेलवे में आधुनिक सिगनल और दूरसंचार प्रणाली से ट्रेन परिचालन में सुरक्षा बढ़ती हैं। भारतीय रेल में उपयोग में आने वाले उपकरणों का अपग्रेडेशन एवं रिप्लेसमेंट एक सतत प्रक्रिया है और इस प्रक्रिया को इसकी स्थिति, परिचालन आवश्यकताओं और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा दूरसंचार उपकरणों को नवनिर्मित दूरसंचार परिसर में स्थित स्थयी भवन में स्थानांतरित किया गया। सिगनल की विफलता व समस्या निवारण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन ऐप लॉन्च किया गया है। जिससे सिगनलिंग कर्मचारियों को विफलताओं के सुधार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है और सिगनलिंग गियर के डाउन टाइम को कम करने में मदद करता है।



