मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

नागपुर (महाराष्ट्र) से अपहृता बालिका की गयी दस्तयाबी

मंडला दर्पण। दिनांक 28/06/2023 को अपहृतों के परिजन द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया की दिनांक 23/06/2023 को दोनो नाबालिक लडकी शौच के लिए जाती हू कहकर घर से निकली थी। जो शाम रात तक घर वापस नही आने पर नाबालिक लडकी की तलास आस पडोस रिस्तेदारी मे किये पता नही चलने पर नाबालिक लडकीयो को परिजनो की बिना अनुमति के अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताने पर थाना बम्हनी मे दोनो नाबालिक बालिकाओ की तलास पता साजी हेतु पृथक पृथक अप.क्र. 316, 317/2023 धारा 363 भा.द.वि का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। एंव दिनांक 08/02/23 को प्रार्थी द्वारा अपने पत्नी के द्वारा घर से बिना बताये चले जाने पर दिनांक 12/02/2023 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुमइंसान क्रं. 123/23 एंव दिनांक 03/05/2023 प्रार्थी द्वारा लडकी कालेज जाती हूं कहकर घर से जाने पर वापस घर नही आने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 07/05/2023 को गुमईसान क्रं. 41/23 का पंजीकरण कर गुमशुदा दोनो बालिक होने की स्थिति में थाना बम्हनी मे गुमइंसान की तलास हेतु जांच मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक मण्डला रजत सकलेचा द्वारा मामलो की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये दोनो नाबालिक बालिका एंव गुमइंसान के दस्तयाबी के संबंध में निरी. नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी को अज्ञात आरोपी एंव अपहृता की शीघ्र तलास पतास साजी करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी बम्हनी द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र कंवर मण्डला एंव एस.डी.ओ.पी. नैनपुर श्रीमति अमृता दिवाकर के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया। निरी. नीलेश दोहरे थाना प्रभारी बम्हनी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी एंव अपहृतों की तलाश पतारसी के दौरान परिजनो, रिस्तेदारी, सहेलियो से अपहृतों के संबंध मे जानकारी प्राप्त कर थाना क्षेत्र, दीगर थाना क्षेत्र, एंव जिले से लगे हुये जिलो से एंव सायबर सेल मण्डला से जानकारी प्राप्त कर तलास पता साजी की गयी जो सायबर सेल मण्डला से संदेहीयो के नंबरो की लोकशन प्राप्त कर लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) क्षेत्र अंतर्गत प्राप्त होने पर तत्काल थाना बम्हनी पुलिस द्वारा अपहृता की तलास हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया अपहर्ता नाबालिक बालिका एंव गुमइंसान महिला, बालिका को नागपुर (महाराष्ट्र) से दिनांक 04.07.2023 ऍव 05.07.2023 को दस्तयाब कर अपहृतों से पुछताछ उपरांत अपहृत बालिकाओ एंव गुमइंसान महिला व बालिका को उसके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका – अपहृता नाबालिक बालिका की दस्तयाबी में निरी. नीलेश दोहरे, उप निरी लक्ष्मीचंद बिसेन, उप निरी. राजेन्द्र सिलेवार चौकी प्रभारी पांडीवार, सउनि चंद पांचे, म. प्र. आर. 24 सुशीला चालक प्र. आर. 52 जितेन्द्र मर्सकोले आर.क्रं. 553 प्रकाश टांडे, आर.क्रं. 238 कुनाल, आर.क्र. 597 सूर्यचंद क्र. 363 भटेरे की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page