मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

स्वास्थ एवं कल्याण के लिए योग एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर जिला-मण्डला

मंडला दर्पण। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन डॉ. विवेक कुमार जायसवाल के निर्देशन में स्वस्थ जीवन और कल्याण के लिए योग विषय पर आयोजित किया गया। इसके मुख्य संरक्षक डॉ. श्रीमती संतोष जाटव क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा जबलपुर संभाग रही। मुख्य अतिथि के रुप मे डॉ. विशाल बन्ने संचालक एवं विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षण विभाग रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय वेबिनार में संरक्षक के रूप में प्राचार्य डॉ श्रीमती करुणा नेमा रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री भरत यादव अध्यक्ष जनभागीदारी समिति उपस्थित रहे। सर्वप्रथम प्राचार्य महोदय ने मुख्य संरक्षक का परिचय करवाया। इसके पश्चात डॉ. सुनील दत्त लखेरा ने डॉ. विशाल बन्ने का परिचय करवाया। डॉ. कमलेश दुबे ने विषय प्रवर्तक के रूप में अपना उद्बोधन दिया वही जनभागीदारी अध्यक्ष के द्वारा आधुनिक युग में योग की महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। इसके पश्चात् मुख्य वक्ता के रूप में योग शुरू इंजीनियर संजय श्रावण खोंडे योगाचार्य नागपुर द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए योग पर विषय अंतर्गत प्राकृतिक चिकित्सा, आंतरिक शुद्धिकरण एवं योग पर अपने विचार रखे एवं लोगो से आव्हान किया योग को दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करे। द्वितीय मुख्यवक्ता राकेश चौहान योगाचार्य होशंगाबाद द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग आसनो द्वारा विभिन्न रोगों के उपचार पर प्रकाश डाला एवं दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने जोर दिया। इसके पश्चात एक दिवसीय वेबीनार के विषय डॉ विवेक कुमार जायसवाल द्वारा आधुनिक जीवन पद्धति में योग की महत्ता पर अपने विचार रखे। अंत में कार्यक्रम सह-संयोजक, डॉ. कुत्ती वराठे द्वारा समाज में होने वाली शारीरिक मानसिक बीमारियों को योग के माध्यम से दूर किया जा सकता है इस प्रकार अपने विचार रखे अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. एस.पी. झारिया द्वारा सभी प्रतिभागियों, आयोजन समिती तकनीकी समिति भानू प्रताप ठाकर, जयंत कछवाहा, ओमप्रकाश झारिया, श्रीमती सुनैना सिंह श्याम के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन समिती सदस्य डॉ.. रंजीत भालेकर, डॉ. रियंका पटेल, डॉ. कोमल प्रमाद चन्द्रौल, डॉ. मनीष लांजेवार रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों का स्टाफ का सहयोग रहा। डॉ. विवेक कुमार जायसवाल द्वारा बताया गया कि इस वेबिनार में देश के प्राध्यापक, क्रीडा अधिकारी, शोधार्थियों, विद्यार्थियों की भागीदारी रही।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page