जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय विशेषज्ञों के सानिध्य में वृहद क्षय उन्मूलन कार्यशाला संपन्न

जबलपुर दर्पण। राज्य स्तरीय वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देशन एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय होटल कल्चुरी सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत जिले के निजी चिकित्सा क्षेत्र में क्षय हितग्राहियों की अधिकाधिक खोज जांच उपचार एवं क्षय मुक्त लक्ष्यापूर्ति बावत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय एवं एडस नियंत्रण अधिकारी, राज्य स्तरीय विशेषज्ञ टीम सह विभागाध्यक्ष श्वसन एवं छाती रोग विभाग नेता जी सुभाषचंद बोस मेडीकल कॉलेज जबलपुर के समन्वय में एनटीईपी सीएमई वृहद कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर जिले के समस्त निजी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े वरिष्ट चिकित्सकद्वय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात श्वसन एवं छाती रोग विभाग, नेता जी सुभाषचंद बोस मेडीकल कॉलेज जबलपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ब्रम्ह प्रकाश जी द्वारा उक्त विषय पर विस्तृत व्याख्यान का प्रस्तुतिकरण दिया गया, इस अवसर पर डॉ. संजय भारती विभागाध्यक्ष श्वसन एवं छाती रोग विभाग एवं डॉ. ब्रज बिहारी पटेल, नोडल अधिकारी डीआरटीबी नेता जी सुभाषचंद बोस मेडीकल कॉलेज जबलपुर उपस्थित रहें, एवं डॉ. ऋषिकांत अहिरवार द्वारा क्षय उन्मूलन में निजी चिकित्सा जगत के समन्वय बाबत् अनिवार्य आवश्यकता एवं सहयोग की अपील की, राज्य स्तरीय एसटीएसयू टीम से उपस्थिति डॉ. पल्लवी सोनी द्वारा समस्त क्षय उन्मूलन सूचकांको पर जानकारी देकर निजी क्षेत्र क्षय हितग्राही खोज अभियान को सहयोग की अपील की गई, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनील शर्मा द्वारा निक्षय मित्र बनकर क्षय हितग्राहियों को सहयोग की अपील की गई, एमडीआर एवं फालोअप आदि विषय की जानकारी सीमान्त ढिमोले द्वारा दी गई, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीश मिश्र द्वारा समस्त निजी चिकित्सा क्षेत्र से जुडे चिकित्सकों से रेफरल, जांच आदि इनफॉरमेंट के सहयोग से लक्ष्यापूर्ति बावत् विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, अंत में जिला क्षय एवं एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. धीरज दवंडे द्वारा क्षय उन्मूलन अन्तर्गत जिलें में क्षय संबंधी समस्त सूचकांको/लक्ष्य उपलब्धि विषयक जानकारी दी जाकर सहयोग की अपील की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुनील शर्मा जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं आभार प्रदर्शन के. के. हल्दकार टीबीएचव्ही द्वारा किया गया । इस अवसर पर जिले में कार्यरत एनजीओपीपी संस्था के संभागीय कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अपूर्व वर्मा जिला प्रबंधक अरविंद दुबे, जीएलआरए टीम लीड लॉरेंन्स रायबोले, क्षय उन्मूलन स्टॉफ से मनोज यादव अभिषेक पाठक, लालता प्रसाद आदि के साथ-साथ समस्त क्षय उन्मूलन टीम का समन्वय प्रमुखता से रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88