विज्ञानं गरजना संत अलॉयसियस महाविद्यालय में विज्ञान की गूंज

जबलपुर दर्पण। अलॉयसियन बायोटेक सोसाइटी (एबीएस), सेंट अलॉयसियस (ऑटोनॉमस) कॉलेज, जबलपुर के तत्वाधान में जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने 14 अक्टूबर 2023 को “विज्ञानम् गर्जना 2.0 ” कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें शानदार सफलता प्राप्त हुई । आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और उत्साह जगाना और अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देना था।इस गतिशील कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मंच सांझा किया। जबलपुर एवम इसके निकटतम जिलों जैसे डिंडोरी, मंडला, सिहोरा और कटनी के स्कूलों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल एवं दिलचस्प बनाया |कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि प्रो. सार्दुल सिंह संधू, निर्देशक बायोडिजाइन इनोवेशन सेंटर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वचनो द्वारा हुआ। उन्होंने छात्रों को भारतीय वैज्ञानिक सम्पदा और वैज्ञानिक प्रवर्ति रखने हेतु प्रोत्साहन दिया। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. अंजलि डिसूज़ा ने क्रायक्रम के शुरू होने की घोषणा करते हुए उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात डॉ. कलोल दास – उप प्राचार्य ने नवीन अलॉयसि अन बायोटेक सोसाइटी के पदा अधिकारियो को शपत दिलाई। उद्धघाटन समारोह का संचालन आस्था पांडेय और हर्षिता जैन ने किया।
समापन कार्यक्रम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान जबलपुर के निर्देशक प्रो. भारतेन्दु के. सिंह जी उपस्थित रहे। सम्मानित अतिथियों की उपस्तिथी ने इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया एवं आयोजन में भाग लेने वाले सभी को प्रेरित किया। प्रो. भारतेन्दु सिंह ने छात्रों को विज्ञान की अहमियत और हमारे भविष्य पर विज्ञान के प्रभावों से अवगत कराया। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेता इस प्रकार हैं – आईडियाथोन में पहला स्थान ए पी एस 2 दूसरा सेंट अलॉयसियस सदर एवम तीसरा डी पी एस मंडला रोड जबलपुर, साइ-फाई ईगल मे पहला स्थान मर्थोमा सिहोरा, दूसरा भारत ज्योती मंडला एवम तीसरा सट पॉल कटनी, क्विज मे पहला स्थान एवम् दूसरा स्थान डी पी एस मंडला रोड जबलपुर एवं तीसरा स्थान सेंट अलॉयसियस सदर एवं फोरेंसिक चेज़ में सेंट जोसेफ टी एफ आर आइ विजेता रहा। विज्ञानं गरजना का सिकन्दर का पुरुश्कार डी पी एस मंडला रोड जबलपुर को मिला। अंत में बायोटेक सोसाइटी की अध्यक्षा आशी विश्वकर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। समापन समारोह संचालन मेहनाज़ अंसारी, अंशिका पटेल एवं सौम्या सक्सेना ने किया।
एबीएस कोर कमेटी के सदस्य आशी विश्वकर्मा, राज प्रताप सिंह, डी. एम. श्रीया, गुरप्रेस कौर भुल्लर, इशिका दुबे, चिराग कुशवाहा, बिश्वरन्जन बेनर्जी, जानवी तिवारी, हरदीश सिंह रूपरा, प्रभात सिंह, हर्षिता कौरव, आराध्य श्रीवास्तव, कृतिका कुशवाहा, मिलन के. एस दीक्षा झरिया एवं अमन नंदा, अर्पित नामदेव तथा समस्त एबीएस परिवार ने मिलकर एम्ब्रेसिंग लिमिटलेस होराइजंस” विषय पर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की एवं विज्ञानम गर्जना को सफल बनाया एवं प्रतिभागियों के लिए इस कार्यक्रम को अभूतपूर्ण बनाया| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेडियन्स ग्रुप, राम अकादमी, पीवीआर पाठशाला, बोस्टन कैफ़े, नागपाल एवं बर्गर कंपनी का अहम योगदान रहा।



