मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मण्डला विधानसभा भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके ने भरा नामांकन

भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके के समर्थन में शहर में निकली विहंगम नामांकन रैली

भारतीय जनता पार्टी मण्डला विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके मां नर्मदा के पूजन के पश्चात विशाल नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन भरने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची, बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक देवसिंह सैयाम, डॉ विनोद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित रैली के पूर्व निषादराज भवन के निकट स्थित मैदान में जनसभा आयोजित हुई।

इस अवसर पर संपतिया उइके ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन का उन्हें जगह-जगह आर्शीवाद मिल रहा है। हर वर्ग हर समाज के प्रतिनिधि ने उन्हें अपना आर्शीवाद देकर भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाने का संकल्प दोहराया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जनसेवा लोककल्याण और विकास के किये गये कार्य के कारण विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से जनसमर्थन व आर्शीवाद मिल रहा है उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की अपेक्षा के अनुरूप जो कार्य शेष रह गये हैं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करेगी। जनप्रतिनिधि के नाते अपने राजनैतिक सफर में क्षेत्र के विकास जनसेवा के कार्य मण्डला विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ हमने विनम्र भाव से किया है।

सम्पतिया उइके ने विधानसभा क्षेत्र की जनता से भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने की अपेक्षा करते हुए आर्शीवाद मांगा। भाजपा प्रत्याशी संपतिया उइके ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास एवं कल्याण की चिंता भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। मातृशक्ति युवा किसान आदिवासी समाज के विकास की जनकल्याणकारी योजना से एक नये युग की शुरूआत हुई है। आप अपने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें ताकि प्रदेश के साथ-साथ मण्डला जिले में भी हम विकास की नयी इबारत लिख सकेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page