मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

मोहन मंत्रीमंडल का हुआ शपथग्रहण, श्रीमती संपतिया उइके बनी केबिनेट मंत्री

मंडला से संपतिया उइके ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

मण्डला दर्पण। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भाजपा सरकार की केबिनेट में मण्डला विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया एवं मिठाई वितरित की गयी साथ ही श्रीमति संपतिया उइके के सिविल लाईन स्थित आवास में नगर भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की एवं स्थानीयजनों को मिष्ठान वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने श्रीमति संपतिया उइके को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मण्डला जिले को भाजपा सरकार ने पहली बार नवगठित मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया है। सरकार और संगठन के इस निर्णय से क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास के नये कीर्तिमान जनजातिय क्षेत्र में स्थापित होंगे तथा भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में गति आयेगी। मण्डला विधानसभा क्षेत्र के समस्त मण्डलो में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी तथा जगह-जगह आतिशबाजी कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाईयां बांटी।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page