भंवरताल गार्डन के सामने अवैध दुकानें, कार्रवाई के बाद फिर जम रहीं

प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत पर उठे सवाल
जबलपुर दर्पण । शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल भंवरताल गार्डन के सामने इन दिनों अवैध दुकानों का जमावड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यहां सड़क किनारे और फुटपाथ पर दुकानें लगाई जा रही हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
हैरानी की बात यह है कि नगर निगम और संबंधित विभाग कभी-कभी कार्रवाई कर दुकानों को हटाते जरूर हैं, लेकिन कुछ ही समय बाद दुकानदार दोबारा वहीं कब्जा कर लेते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि नियमित निगरानी और सख्ती होती, तो यह स्थिति बार-बार पैदा नहीं होती। अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किसकी अनदेखी में यह अवैध कब्जा दोबारा स्थापित हो जाता है।
नागरिकों ने मांग की है कि नगर निगम और प्रशासन स्थायी समाधान निकाले, ताकि भंवरताल गार्डन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।



