श्रीकांत यादव को 26वी रैंक लाने पर आई जी व पुलिस अधीक्षक जबलुपर के द्वारा प्रमाण पत्र दे कर किया सम्मानित

मनीष श्रीवास जबलपुर। भोपाल मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती कर्मचारियों एवं चयन मंडल के परीक्षा परिणाम आते ही नवयुवाओं में चमक और उत्साह देखने को मिला हैं।
कैसे देखें अपना चयन सूची में नाम – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस कांस्टेबल2025 का अंतिम परिणाम (Final Result) 9 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिसमें 7500 पदों की भर्ती के लिए 6525 उम्मीदवारों का चयन किया गया है । जिसका भर्ती परीक्षा परिणाम esb.mp.gov.in पर देखा जा सकता है। आवेदन कर्ता एवं उम्मीदवार 2025 के इस चरण में परीक्षा के लिए अपना रिजल्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। एमपी पुलिस रिजल्ट 2025 कैसे देखें – एमपीईएसबीकी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
‘अंतिम परिणाम – पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा’ लिंक पर क्लिक करें।
अपना एप्लिकेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
कैप्चा हल करें और ‘Search’ पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य विवरण – विभिन्न पदों में परिणाम – पद 7500 (कॉन्स्टेबल)
परिणाम स्थिति: घोषित (9 अप्रैल 2026)
परीक्षा तिथि: 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर 2025
अनुमानित कट-ऑफ (GEN): लगभग 70-75 अंक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम चयन सूची के लिए Official Website पर जाकर नवीनतम अपडेट देखें।
सिहोरा के निवासी ने एमपी पुलिस में 26वीं रैंक प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरान यादव पटवारी(मझौली) के नाती एवं उनके भाई मुकेश यादव के पुत्र श्रीकांत को मध्यप्रदेश पुलिस में 26वी रैंक लाने पर आई जी व पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकान्त शर्मा के द्वारा प्रमाण पत्र दे कर किया सम्मानित। साथ ही श्रीकांत यादव की इस सफलता में एमपी पुलिस एवं पाटन विधायक अजय विश्नोई एवं समाज के वरिष्ठ बुजुर्गों ने शुभकामनाएं प्रेरित की हैं।



