जबलपुर दर्पण

विद्या भारती का खेलकूद संपन्न

जबलपुर दर्पण । विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 37 वे समूह खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर राम मंदिर जी.सी.एफ स्टेट में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राहुल चौधरी महाप्रबंधक जीसीएफ गन गैरेज फैक्ट्री रहे, अध्यक्षता विष्णु कांत ठाकुर सरस्वती शिक्षा परिषद कोषाध्यक्ष ने की। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के श्यामा प्रसाद मंडल के मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अधिवक्ता जी.एस ठाकुर, विभाग समन्वय कमलेश अग्रहरि, क्षेत्रीय क्रीडा प्रमुख भास्कर बडनेकर, विभाग क्रीडा प्रमुख प्रताप रजक, समिति के अध्यक्ष सुनील दुबे,
सचिव डॉ आलोक उदैनिया, समिति प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल सोनकर, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप यादव, ऋषिभान पांडे, पूनम शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस समूह खेल में भाग लेने वाली टीम जिला नरसिंहपुर, जिला कटनी ,जिला जबलपुर के 300 खिलाड़ियों की सहभागिता रही। महाप्रबंधक द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए जीवन में अनुशासन खेल और शिक्षा के महत्व को परिलक्षित किया गया कार्यक्रम के समापन पर सरस्वती शिक्षा परिषद के संगठन मंत्री अमित दवे, सरस्वती शिक्षा परिषद के प्रादेशिक सचिव डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, जबलपुर विभाग के विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि, विद्वत परिषद के प्रांत संयोजक आशीष अवस्थी, पूर्व छात्र परिषद के प्रांत प्रमुख अभिनीष कटेहा द्वारा विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर खिलाड़ियों का संवर्धन किया गया। आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य ज्योति झा के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन शारदा ठाकुर एवं आभार निशा झा द्वारा किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88