डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि सुधार विधेयक बिल की झूठी भ्रम में ना पड़े देश के किसान

चौपाल लगाकर किसानों को दे रहे बिल संबंधी सही जानकारी।

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। कृषि सुधार विधेयक बिल का विरोध कर रही कांग्रेस सरकार किसानों के बीच गलत जानकारी व भ्रम फैला रही है, जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव में चौपाल लगाकर कृषि सुधार विधेयक बिल की सही जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर भाजपा जबलपुर के संम्भागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुवा व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजूपत के मार्गदर्शन में चौपाल का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, मंडल अध्यक्ष सुशील राय, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता की उपस्थिति में शाहपुर मंडल के मतदान केंद्र सहजपुरी, सारंगपुर, पड़रिया में चौपाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कृषि सुधार विधेयक बिल के बारे में सही जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

  • किसान हितैषी सरकार किसानों का भला ही करेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार किसानों के हित में कार्य करती है,आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार किसानों का भला ही करेगी। कृषि सुधार विधेयक बिल दोनों ही सदनों में पास हुआ है, इस बिल का लाभ किसानों को सीधा मिलेगा, किसान अपनी फसल देश के किसी भी हिस्से में ले जाकर बेच सकता है। संबोधित करते हुए ज्योति प्रकाश धुर्वे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेवजह किसानों के बीच भ्रम फैला रही है, गलत जानकारी देकर किसानों को उकसाने की कोशिश भी की जा रही है।वही कांग्रेस और बामपंथी दलों के द्वारा किसान हितैषी बिल को गलत तरीके से पेश कर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष सुशील राय, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के रामानुज राव, सीताराम चक्रवर्ती, रतन यादव,अजय परस्ते सहितअन्य ग्रामीण जान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88