300 ग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी एवं 32 पाव देशी- विदेशी मदिरा बरामद

गोटेगांव जबलपुर दर्पण। जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने के उद्देश्य से कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी नरसिंहपुर बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन में कंट्रोल रूम प्रभारी बीएल उइके के नेतृत्व में अवैध मदिरा धारण एवं संग्रहण की सूचना पर जिले के वृत्त गोटेगांव में अलग- अलग स्थानों से मदिरा बरामद कर कार्रवाई की गई। वृत्त गोटेगांव में 300 किलोग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी एवं 32 पाव देशी- विदेशी मदिरा बरामद कर मप्र अबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के प्रावधानों के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र जैन,आबकारी उप निरीक्षक सतीश कुमार, परि. आबकारी उप निरीक्षक आकांक्षा धनोतिया, मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



