अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक पहलवान ने 13 करोड़ की शासकीय भूमि पर किया था कब्जा : प्रशासन ने चलाया बुल्डोजर

जबलपुर, दर्पण, सिटी रिपोर्टर जसवंत सिंह राजपूत। हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक ने बरेला के गौर में नेशनल हाईवे से गौर जमतरा के लिए जाने वाले रास्ते पर सीमेंट के पोल गाड़कर तार की फेंसिंग कर 13 करोड़ों रुपए की 2.5 एकड़ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रास्ते को बंद कर दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. एवं एसपी तथा नगर निगम कमिश्नर के मार्गदर्शन में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक निवासी बड़ी ओमती नया मोहल्ला ओमती जिसके खिलाफ अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट करना, आम्र्स एक्ट, वन्य प्राणी अधिनियम, हथियारों से लैस होकर हत्या करना, धोखाधड़ी जैसे संगीन अपराध घटित किये गऐ है । थाना बरेला के ग्राम गुरैयाघाट स्थित लगभग 13 करोड़ की शासकीय भूमि रकवा 1.072 हैक्टियर (2.5 एकड़) भूमि पर अवैध कब्जा कर सीमेन्ट के पोल गाड़कर, तार फैंसिंग कर अपने खेत में शामिल कर नेशनल हाईवे क्रमांक 12ए से गौर जमतरा के लिए जाने वाले रास्ते को बंद कर रखा था। जिसको जबलपुर पुलिस के द्वारा प्रशासन एवं नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुये कब्जा मुक्त कराया गया है।

ये रहे मौजूद-विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अपूर्वा किलेदार, तहसीलदार श्याम चंदेले, नायाब तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी,, थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, थाना खमरिया, रांझी,ग्वारीघाट के बल के साथ एवं नगर निगम के लक्ष्मण कोरी, अतिक्रमण दस्ता के साथ मौजूद रहेे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88