जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद भी फॉलेन आउट अतिथि विद्वानों के साथ अन्याय

जबलपुर दर्पण। इसके पहले जब 15 सितंबर को मनोविज्ञान विषय की चॉइस फिलिंग हुई थी तब भोपाल,इंदौर,जबलपुर और नरसिंहपुर के कुल 6 कॉलेज में कुल 8 पद रिक्त थी आज जब फॉलेन आउट अतिथि विद्वान के लिए विशेष चॉइस फिलिंग आरंभ हुई है तो केवल नरसिंहपुर में 1 पद रिक्त दिखा रहा है।कृपया मामले को संज्ञान में लेने की कृपा करें।ऐसा सिर्फ मनोविज्ञान विषय में ही नही है बल्कि हिंदी समाजशास्त्र इतिहास राजनीति विज्ञान और बाकी सारे विषय में भी है।सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत भी नही दर्ज की जा रही है और उच्च शिक्षा विभाग में किए गए मेल का कोई जवाब नही दिया जा रहा है। ओ एस डी डॉक्टर अनिल राजपूत फोन बंद करके बैठे हैं। विभागीय हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करने पर कोई फोन नही उठा रहा है। यह सारी समस्या 3 दिन से जारी है जैसे अधिकारी नही चाहते की फॉलेन आउट अतिथि विद्वान व्यवस्था में आ पाए।
चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि सोमवार 25 सितम्बर 2023 है। 11 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित महापंचायत में घोषणा की थी की सभी फॉलेन आउट अतिथि विद्वान व्यवस्था में पहले लिए जायेंगे पर उच्च शिक्षा विभाग में बैठे कई अधिकारी मुख्यमंत्री जी की बात को दरकिनार कर अतिथि विद्वान के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। लगभग 1000 फॉलेन आउट अतिथि विद्वान इस समस्या के कारण व्यवस्था में नही आ पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88