डम्फर की टक्कर से बाईक सवार की दर्दनाक मौत:चालक फरार
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रोहित खरे निवासी धनवंतरी नगर ने गढ़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गार्ड की डियूटी करता है रात के समय जसूजा सिटी के सामने खड़ा था बाईक क्र एमपी 20 एनए 4037 में एक व्यक्ति तेवर तरफ जा रहा था तभी पीेछे से आ रहे डम्फर क्र एमपी 20 एचबी 8155 के चालक द्वारा तेज गति से डम्फर लापरवाही से चलाते हुये बाईक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार की मौके पर मौत हो गयी एव चालक डम्फर लेकर भाग गया
आसपास के लोग वहां पहुॅचे तथा मृतक के पास पड़े मोबाइल से कॉल करने पर उनके परिजनों से पता चला कि मृतक का नाम करोडीलाल रैेकवार निवासी तेवर है। रिपोर्ट पर धारा 279, 304 ए भादवि एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी डम्फर चालक की तलाश जारी है।



