सुनारवाड़ी खेरमाई महारानी के निकले जवारे

जबलपुर दर्पण। शारदीय नवरात्र की एकादशी तिथि को मानसभवन स्तिथ सुनारवाड़ी खेरमाई माता का जवारा जुलूस और चल समारोह बड़ी भव्यता के साथ निकला । मंदिर के प्रधान पुजारी संजय महाराज (लल्लू पंडा) ने बताया कि मंदिर लगभग 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है और निरंतर दोनों नवरात्र में मंदिर समिति और भक्तों के द्वारा ग्यारस के दिन भगवती महामाया का जवारा जुलूस और चल समारोह मंदिर प्रांगण से प्रस्थान कर यातायात थाना स्तिथ महादेव मंदिर में सम्पन्न होता है । जिसके बाद जवारों और माता महाकाली की भव्य प्रतिमा को हनुमानताल तालाब में विसर्जित कर पर मां राजराजेश्वरी को भोग लगा सभी भक्तजन माता के दरबार में भोग प्राप्त करते है ।
इस दौरान खेरमरी मंदिर समिति के मुख्य पंडा लल्लू महाराज, अभिषेक पंडा, मनोज पंडा, सोनू ठाकुर, विश्वकर्मा जी, अर्पित सिंह ठाकुर, विजेंद्र सिंह, बबलू सोनकर, अजीत मित्रा, पिंकू सोनकर, सहित समिति के अन्य सदस्य और मंदिर से जुड़े सभी श्रद्धालुजनों ने उपस्थित हो पुण्य लाभ अर्जित किया।



