जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेन्ट का खेल जोरों पर

दर्जन भर से अधिक लैब तकनीशियन कार्यालयों में अटैच

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्य जिला चिकित्सालय के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ कुछ लैब तकनीशियन अपनी मूल पदस्थापना ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने से जी चुरा रहे हैँ दर्जन भर से अधिक लैब तकनीशियन ग्रामीण क्षेत्रों से दूर अलग अलग कार्यालयों में अटैच हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जोड़ जुगाड़ लगाकर ये कई वर्षों से शहरी क्षेत्रों में अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैँ और अपनी धौंस अपना रुआब दूसरे कर्मचारियों पर जता रहे हैँ। ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए अपने मूल काम को छोड़कर कार्यालयों में अटैच होने के लिए नई नई तिकड़मे लगा रहे हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि आर टी आई लगाने पर और भी जानकारियां प्राप्त हुई कुछ लैब तकनीशियन सिविल सर्जन कार्यालय में, कुछ विक्टोरिया हॉस्पिटल में तो कुछ एल्गिन हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में अटैच हैँ तकरीबन एक दर्जन भर लैब तकनीशियन जिनकी ड्यूटी कहीं और हैँ वे कहीं और सुविधाजनक स्थान पर अटैच होकर मौज कर रहे हैँ नेतागिरी चमका रहे हैँ, धौंस जमा रहे हैँ अपनी मजबूत पकड़ और तगड़े जुगाड़मेन्ट का बखान करने से बाज नहीं आ रहे हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा व्यवस्था बेपटरी हो गयी है, भगवान भरोसे चल रही है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के लैब तकनीशियन गाँव छोड़कर शहर में जमे है। इन ग्रामीण जनों को पैथोलॉजी की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है जिससे कि ग्रामीण जन समुचित इलाज से वंचित हो रहे हैँ।
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के आदेश विश्वकर्मा,सुधीर गौर, विश्वनाथ सिंह, नरेंद्र उइके,मुकेश कोल,भास्कर गुप्ता,राकेश मून, वीरेंद्र दुबे,कमल यादव,समर सिंह,नितिन तिवारी,आकाश भील,ब्रजवती आर्मो, भागीरथ परसते, योगिता नंदेश्वर, पूर्णिमा बेन, अम्बिका हँतिमारे, राजेश्वरी दुबे, गीता कोल, अर्चना भट्ट,सरोज कोल,आसाराम झारिया,कमलेश दुबे, सुमिता इंगले, अजब सिंह, डेलन सिंह, जागृति मालवीय,प्रमोद चौबे, संदीप परिहार, पुष्पा रघुवंशी, प्रेमवती सोयाम, माया सोयाम, रेनू बुनकर, शांति टेकाम आदि ने स्थानीय प्रशासन से अटैच मेन्ट समाप्त करने की मांग की है और शहर के विभिन्न कार्यालयों में अटैच लैब तकनीशियन को उनके मूल कार्य स्थल पर भेजना सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88