ऑनलाईन क्रिकेट के सट्टे के कारोबार मे लिप्त 2 सटोरिये गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी गोरखपुर एम.डी. नागोतिया ने बताया किरात क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई है कि गोरखपुर थाना क्षेत्र में गुप्तेश्वर मोड बंदरिया तिराहा के पास एक व्यक्ति नीले रंग की छीटदार शर्ट एवं आसमानी रंग का पेंट पहने हुये अपने पास रखे 2 मोबाइलों के माध्यम से क्रिकेट वर्ल्डकप के मैच में सट्टा लगा रहा है, सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दविश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम आशीष चिमनानी उम्र 33 वर्ष निवासी नेपियर टाउन अनमोल क्लासिक होटल के पीछे थाना ओमती बताया जो तलाशी लेने पर रियलमी का मोबाईल फोन एवं आई फोन मोबाइल रखे मिला, जिनका उपयोग करते हुये सट्टा खेलना स्वीकार किया एवं सट्टा से कमाये हुये 1 हजार रूपये पेंट के अंदर के जैब में छुपाना बताते हुये ऑन लाईन आईडी देकर सट्टा खिलाने वाले व्यक्ति का नाम राज पारवानी बताया । आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल एवं 1 हजार रूपये जप्त करते हुये धारा 4 के सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिये केा पकड़ने में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पांडे, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, सादिक अली, नीरज, आरक्षक रंजीत यादव, मोह. इस्माईल, प्रदीप टेकाम एवं साईबर सेल के आरक्षक दुर्गेश दुबे तथा थाना गोरखपुर के प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक चंदन दुबे, सुजीत त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनंाक 11-10-23 की रात मंे मुखबिर से सूचना मिली कि तैयब अली पेट्रोल पम्प के सामने बैलून डेकोरेशन वाला मुकेश उर्फ यश आसवानी क्रिकेट का सट्टाअपने मोबाइल पर आईडी बनाकर खिला रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई बैलून अनलिमिटेड तलैया दुकान के सामने मुकेश उर्फ यश आसवानी उम्र 38 वर्ष निवासी शांतिनगर तलैया गोहलपुर का मिला जिसके मोबाइल केा चैक करने पर भारत अफगानिस्तान के बीच चल रहे क्रिकेट मैच का आनलाईन खेल रूपये पैसों का दाव लगवाकर खिलवाना पाया गया। सटोरिये के कब्जे से वनप्लस कम्पनी का मोबाइल में आईडी नाम ळ0999म्ग्ब्भ्ण्बवउ आईडी नम्बर ।ा508 वाली मिली उसके अलावा भी अन्य आईडी चल रही थीं आरोपी के कब्जे से मोबाइल एवं नगदी 300 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय भूमिका- सटोरिये को पकड़ने में उप निरीक्षक बीडी द्विवेदी, आरक्षक विजय तोमर, राजैन्द्र, हेमेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।



