अनुमानित लक्ष्य की पूर्ति के बाद उद्यम क्रान्ति योजना के आवेदन अस्थायी रूप से बंद

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। अनुमानित लक्ष्य की पूर्ति के बाद मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के आवेदन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र डिंडौरी द्वारा जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित लक्ष्य पूर्ण हो चुके हैं। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति होने के कारण वर्तमान में योजना के अंतर्गत नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया है कि योजना के आगामी चरण अथवा नए लक्ष्य प्राप्त होने पर आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ किए जाने संबंधी सूचना पृथक से जारी की जाएगी। इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे विभाग द्वारा जारी आगामी निर्देशों एवं सूचनाओं पर नियमित रूप से ध्यान दें।



