शहर में सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

जबलपुर दर्पण । नगर निगम द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त अरविंद शाह और अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शहर के पिसनहारी मढ़िया स्थित वर्णी गुरुकुल मार्केट, पिसनहारी मार्केट तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा के आस-पास की दुकानों द्वारा अवैध रूप से आम रास्ता पर किये गए टीन शेड, फर्नीचर, ठेले टपरे, विक्रय सामग्री तथा अन्य को पूर्णतः हटाया गया तथा सामग्री जप्त की गई इसके साथ ही भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। इसी प्रकार जबलपुर हॉस्पिटल के सामने फुटपाथ, सिविक सेंटर में, गोरखपुर रोड पर भी अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज के सामने बहोरबाग रांझी दर्शन तिराहा, करमचंद चौक पर भी कार्रवाही की गई। मालवीय चौक, सिविक सेंटर ओर गोल बाजार इलाकों में लगातार मुनादी की जा रही है ओर चेतावनी दी जा रही है मुख्य मार्ग पर फल सब्जी दुकानें तथा बैनर पोस्टर ठेले टपरे ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले पर जब्ती ओर चालानी की सख्त कार्यवाही की जाएगी। छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है। साथ अतिक्रमण न करने के लिए सख्त चेतावनी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन अभियान भी चलाया जा रहा जिससे, यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे ओर आवागमन में आम नागरिकों को राहत मिले। कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा एवं सहयोग प्रदान किया गया।



