जबलपुर दर्पण

स्वच्छता के पांच रंग को अपनाने, गंदगी एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक को दूर भगाने लगाई गई स्वच्छता की पाठशाला

जबलपुर दर्पण । निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर को अव्वल बनाने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर के हर वर्ग के नागरिकों को जन जागरूकता करने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शैक्षणिक संस्थानों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, ताकि “स्वच्छता अपनाएं, बीमारी भगाएं“ के मंत्र को नई पीढ़ी के जीवन का हिस्सा बनाया जा सके। इसी क्रम में आज संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता के पांच रंग को अपनाने गंदगी को दूर भगाने के उद्देश्य से “स्वच्छता की पाठशाला“ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को कचरा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि कैसे कचरे को पाँच अलग-अलग श्रेणियों में पृथक कर निगम की गाड़ी में देना चाहिए, साथ ही, सिंगल यूज प्लास्टिक के त्याग और डस्टबिन के अनिवार्य उपयोग की समझाइश दी गई। इसके साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मानकों अनुरूप तैयारियो के लिए स्कूल प्रबंधन के साथ स्वच्छता संवाद कर अलग अलग मानकों पर चर्चा कर अलग-अलग मानकों को स्कूल परिसर मे स्कूल प्रबंधन के साथ उसकी जांच की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शहर को स्वच्छ रखने की सामूहिक शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88