जबलपुर दर्पण

विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल

जबलपुर दर्पण । केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त कर्मचारी सम्पूर्ण देश में लेबर लॉ में परिवर्तन एवं संसोधन के विरोध में आंदोलनरत् है। केन्द्रीय श्रम संगठनों द्वारा इसके विरोध में एक दिवसीय हड़ताल की गई। ऑल इंडिया डिफेंस इम्पलाईज फेडरेशन ने इस हड़ताल का समर्थन करते हुए चार दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया है। ए.आई.डी.ई.एफ. से संबंद्ध ओ.एफ. के. लेबर यूनियन भी लेबर लॉ के ससोधन पर गहरा विरोध दिखाते हुए आंदोलन कर रही है, फैडरेशन के संगठन मंत्री अर्नब दास गुप्ता ने कहा है कि श्रम कानूनों में परिवर्तन पूर्णतः मजदूर विरोधी है जिसे मजदूर वर्ग कभी स्वीकार नहीं करेगा।
इसके विरोध में तथा हड़ताल के समर्थन में ओ.एफ.के. लेबर यूनियन द्वारा बैज धारण, नारेबाजी, लंच बहिष्कार, द्वार सभा साथ ही 12 फरवरी को निर्माणी में सभी कर्मचारी 01 घंटे निर्माणी में विलंब से प्रवेश कर विरोध प्रदर्शन करेगी, इस आंदोलन को सफल बनाने हेतु यूनियन के पुष्पेन्द्र सिंह, सुकेश दूबे, सुरेश कन्ना, सीमेन्द्र रजक, हरीश चौबे, दिनेश नामदेव, राकेश जायसवाल दीपक ठाकुर, आशीष श्रीवास्तव, शरद अलवल, संजीव कुमार, निर्भय पटेल, प्रभात रंजन, मोहन मीना, राजू कुमार, गौतम शर्मा, प्रदीप गुप्ता, सुमित सोनकर, पवन पटेल, प्रमोद यादव, कमल नायक, वीरेन्द्र पटेल, अनिल अग्रवाल विमल महावर, प्रियंका ठाकुर, रोहित सेठ, खुशबु, तुलसा इत्यादि ने कर्मचारियों से अपील की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88