कलेक्टर के निर्देश पर अवैध शराब तस्करों पर आबकारी विभाग की छापेमारी:5 तस्करों पर मामला दर्ज

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कलेक्टर इलैयाराजा टी के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् कार्यवाही की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में तथा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जी एल मरावी के नेतृत्व में बरगी थाना अंतर्गत ग्राम खिरहनी में नर्मदा नदी के तट पर अवैध कच्ची शराब के निर्माण की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान अलग अलग स्थानों से 30 लीटर हाथ भट्ठी महुआ मदिरा चढ़ी हुई भट्ठियां एवं ड्रमों में भरे हुये लगभग 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(1) च के तहत कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी डी लाहौरिया, आबकारी उपनिरीक्षक रविन्द्र जैन, प्रवीण रतन वरकड़े, श्वेता सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।



