जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जूलाई 2023 को नोएडा एक्सटेंशन में काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में दिनांक 6 जूलाई 2023 को नोएडा एक्सटेंशन में काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद एवं आसपास के अन्य हिस्सों से शामिल कवियों कवयित्रियों को सम्मानित किया गया और उन सभी के द्वारा काव्य पाठ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विख्यात कवि एवं व्यंगकार किशोर श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध मंच संचालिका और कवयित्री डा अरुणा पाठक एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यकार प्रेम सागर प्रेम तथा मंजु विश्नोई गुप्ता थीं।
कार्यक्रम का आरंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह एवं उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन तथा ममता सिंह के सरस्वती वन्दना के साथ हुआ।


मंच संचालन दिल्ली के मशहूर शायर अनिल मासूम ने किया जिन्होंने अपने शायराना अंदाज में मंच संचालन से कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। जिन मुख्य रचनाकारों ने अपने सुंदर काव्य पाठ से मंच को समृद्ध किया उनके नाम मुख्य रुप से निम्न प्रकार से है: विनीता सिंह आरुषी, कविता सिंह, शैलजा सक्सेना, सुशील शैली, प्रेम सागर प्रेम, पीके श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, जयवीर सिंह अत्री, मंजू विश्नोई गुप्ता,डॉ सरिता गर्ग,डॉ अरुणा पाठक, ममता सिंह, रबीन्द्र नाथ सिंह, किशोर श्रीवास्तव जी, मान सिंह बघेल, शानू परासर इत्यादि.

संस्था संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह द्वारा प्रारंभ में अतिथियों के स्वागत भाषण एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिल्ली स्थित सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला, संस्कृति, सामाजिक उत्थान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो समय समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने सामाजिक दायित्व को निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88