प्रधान मंत्री ने मध्य प्रदेश में बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल्स प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। 49,000 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के पांच वर्षों में पूरा होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट में बीपीसीएल की बीना रिफाइनरी क्षमता को 7.8 एमएमटीपीए से 11 एमएमटीपीए तक बढ़ाना भी शामिल है।
निर्माण की प्रक्रिया के दौरान परियोजना 15,000 से अधिक रोजगार पैदा करेगी, जबकि कमीशनिंग के बाद डाउनस्ट्रीम निवेश के माध्यम से 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करने में मदद मिलेगी।
यह परियोजना इम्पोर्ट सबस्टीट्यूशन के माध्यम से प्रति वर्ष 20,000 करोड़ रुपए के विदेशी मुद्रा व्यय को बचाएगी। साथ ही इस प्रोजेक्ट के जरिये देश को पेट्रोकेमिकल उत्पादन में स्वावलंबी बनाते हुए सरकार के आत्मनिर्भर भारत मिशन में योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान उपस्थित लोगों की सभा को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि बीना रिफाइनरी में बनने वाला पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पूरे क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देगा और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।’’ माननीय प्रधान मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि इससे न केवल नए उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छोटे किसानों और उद्यमियों को लाभ होगा और युवाओं के लिए हजारों अवसर पैदा होंगे।
शिलान्यास समारोह में श्री शिवराज सिंह चौहान, माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश, श्री हरदीप सिंह पुरी, माननीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री, मध्य प्रदेश के जन प्रतिनिधियों और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति देखी गई। इस अवसर पर भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।शिलान्यास से पहले बीपीसीएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जी. कृष्णकुमार और डायरेक्टर रिफाइनरीज श्री संजय खन्ना ने माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भारत पेट्रोलियम की बीना रिफाइनरी के मौजूदा और आगामी बुनियादी ढांचे के बारे में अवगत कराया। इस दौरान, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री पंकज जैन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें रिफाइनरी द्वारा मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में किए गए योगदान को दर्शाया गया। साथ ही, परियोजना की मुख्य विशेषताओं के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बोलते हुए, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जी. कृष्णकुमार ने कहा, ‘‘बीना में एथिलीन क्रैकर परियोजना में हमारा ₹49000 करोड़ का निवेश पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट के साथ ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार करने की दिशा में हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हम सरकार के उस मिशन में एक प्रमुख भागीदार बनना चाहते हैं, जिसमें देश को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी और पसंदीदा विनिर्माण गंतव्य के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।’’



